रुद्रपुर : प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के आव्हान पर रुद्रपुर में भी पीआरडी जवानों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

पिछले तीन दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पीआरडी जवानों ने आज भी विकास भवन के मुख्य द्वार पर धरना दिया और जोरदार प्रदर्शन किया।

अपनी दो सूत्रिए मांगों को पीआरडी जवान पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं, अपने मांग पत्र में उन्होंने कहा कि समस्त पीआरडी जवान लम्बे अरसे से अपनी दो सूत्रिए मांगों को रस्साकसी कर रहे हैं।

उनकी मांग है कि उन्हें हैमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता और वर्ष भर के 365 दिन नियमित रोजगार उपलब्ध कराया जाए,।

उन्होंने कहा शासन प्रशासन से वह लगातार गुहार लगा रहे हैं लेकिन आज तक उनकी मांगों को कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

उत्तराखंड के 13 जिलों में यह हड़ताल जारी है, उन्होंने त्वरित मांगों को पूरा करने की मांग की है, इस दौरान सत्येन्द्र नोगाई प्रदेश उपाध्यक्ष

विनोद तोमर मीडिया प्रभारी, सुधीर तोमर कोषाध्यक्ष,दीपा रावत, मुकुल नेगी, सहित तमाम पीआरडी जवान उपस्थित थे।