रुद्रपुर : महानगर रुद्रपुर के लीलाधर हत्याकांड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने सख्त रुख अख्तियार किया है।

पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज प्रकरण के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के कार्यभार संभालते ही रुद्रपुर के पाश कालोनी रेशम बाड़ी में हत्याकांड में शामिल फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शिकंजे में ले लिया है।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शिवम चन्द्रा उर्फ बर्गर के दाहिने पैर गोली लगी है उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार को 28 नवंबर को रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम की मुलाकात फरार चल रहे आरोपी शिवम चन्द्रा से हो गई इस बीच दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हो गई।

इस मुठभेड़ में शिवम चन्द्रा के पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे शिकंजे में ले लिया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम चन्द्रा उर्फ बर्गर उम्र 25 पुत्र पप्पू निवासी रमेश बाड़ी के तौर पर हुई है।

शिवम चन्द्रा रुद्रपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 618/2026 में फरार चल रहा था गौरतलब हो कि रुद्रपुर की रेशम बाड़ी में मामूली बात को लेकर चाकुओं से गोद कर लीलाधर की हत्या कर दी गई थी।

और पुलिस इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की धड़पकड़ के कार्रवाई कर रही थी,इस हत्याकांड में शामिल अन्य नामजद आरोपियों को पुलिस ने पहले ही शिकंजे में ले लिया था।

पुलिस शिवम चन्द्रा की गिरफ्तारी के बाद आगे की वैधानिक कार्यवाही कर रही है और हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की धड़पकड़ तेज कर दी गई है।

गौरतलब हो कि रेशम बाड़ी में मामूली बात को लेकर 50 वर्षीय लीलाधर की हत्या कर दी गई, लीलाधर एक प्राइवेट कंपनी में गार्ड की नौकरी करते थे।

हत्या वाली रात को लीलाधर ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे इसी बीच घर के पास कुछ युवक शराब के नशें में चूर थे और हंगामा कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक लीलाधर के भांजे राहुल पुत्र विजेन्द्र पाल ने युवकों को हंगामा करने से मना किया इसी को लेकर उनका युवकों से विवाद हो गया और उन्होंने राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी।

भांजे की पिटाई का लीलाधर ने विरोध किया और युवाओं को समझने लगे जिससे विवाद और बढ़ गया और दबंग युवाओं ने उनकी चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी।