अमरोहा पीस पार्टी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा दांव खेल दिया है। निशा वर्मा जाटव को अमरोहा का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर पार्टी ने साफ संदेश दे दिया है कि अब महिलाएं सिर्फ भीड़ नहीं, नेतृत्व करेंगी। मनोनयन की घोषणा प्रदेश पश्चिमी महिला प्रभारी यास्मीन जहां ने की।

यास्मीन जहां ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब अंसारी और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मीनू सिंह के नेतृत्व में महिलाओं को बराबर की भागीदारी दिलाने का अभियान तेज है।

शहर से लेकर गांव तक महिलाओं, बेटियों और बहनों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि डॉ. अय्यूब अंसारी की नीतियों से प्रभावित होकर हर वर्ग की महिलाएं तेजी से पीस पार्टी से जुड़ रही हैं।

महिलाओं को अब यह अहसास हो गया है कि पीस पार्टी से ज्यादा सम्मान किसी और दल में नहीं मिलेगा। धर्म और जाति से ऊपर उठकर डॉ. अंसारी ने महिलाओं-बेटियों को जो विश्वास और सम्मान दिया है, वही रुझान अब जमीन पर दिख रहा है।

यास्मीन जहां ने कहा कि अनपढ़ और गरीब परिवारों की बेटियों-महिलाओं को भी पीस पार्टी में बराबरी का अधिकार मिलेगा।

आज जरूरत है दलित, मुस्लिम बेटियों को महिला सशक्तिकरण से जोड़ने की। पीस पार्टी की महिलाएं घर-घर जाकर बेटियों-बहनों की समस्याएं सुनेंगी और डॉ. अय्यूब अंसारी की नीतियों और विचारों को महिलाओं तक पहुंचाएंगी।

उन्होंने साफ कहा कि अक्सर राजनीतिक दल महिलाओं को कम मौका देते हैं, लेकिन पीस पार्टी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी।

इस प्रयास से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। घर से निकलकर जब महिलाएं राजनीति में कदम रखेंगी, तो अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर उनका भविष्य खुद तय करेंगी।