रुद्रपुर : जिला मुख्यालय रुद्रपुर में लगातार बढ़ रही का अपराधिक घटनाओं से दहशत का माहौल है।

हाल ही जिला मुख्यालय रुद्रपुर के सरकारी अस्पताल में चाकुओं से गोद कर एक नौजवान की सनसनीखेज हत्या कर दी गई थी।

जिसके बाद शहरों में फिर एक सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर की पाश कालोनी रेशम बाड़ी में मामूली कहासुनी को विवाद हो गया था।

इस मामूली कहासुनी में दबंगों ने लीलाधर नामक व्यक्ति की चाकुओं से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान लीलाधर की दर्दनाक मौत हो गई।

इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को परिजनों ने रुद्रपुर कोतवाली में धरना दिया।

मौके पर शहर विधायक शिव अरोरा और भाजपा नेत्री श्रीमती मीना शर्मा पहुंच गयी, वहीं मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार ने पीड़ित परिवार को कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शहर विधायक शिव अरोरा ने भी आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिलना चाहिए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

गौरतलब हो कि एक के बाद एक हो रही हत्याओं से शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी जा रही है।

नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के कार्यभार संभालते ही बीती रात हुई सनसनीखेज हत्याकांड से पुलिस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी गई है।

हालांकि एसपी सिटी प्रमोद कुमार का कहना है आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

बरहाल इस सनसनीखेज हत्याकांड से फिर एक कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी गई है।